भिक्षु चरमोत्सव दिवस

संस्थाएं

भिक्षु चरमोत्सव दिवस

विजयनगर
साध्वी प्रमिला कुमारी जी के सान्‍निध्य में भिक्षु का 219वाँ चरमोत्सव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक नमस्कार महामंत्र से की गई। तत्पश्‍चात महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने आचार्य भिक्षु के गुणों का स्मरण किया तथा महिला मंडल द्वारा गीतिका का संगान किया गया। साध्वी धैर्यप्रभा जी ने अपना उद्बोधन दिया। साध्वीश्री जी ने गीतिका के माध्यम से अपनी भावांजलि अर्पित की। नैना पटावरी ने गीत का संगान किया।
साध्वी आस्थाश्री जी ने कहा कि सफलता उसी को मिलती है जो पुरुषार्थ करते हैं। आचार्यश्री के अवदानों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर सभा उपाध्यक्ष सुभाष पोखरणा, सहमंत्री प्रकाश गांधी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन साध्वी विज्ञप्रभा जी ने किया।