विकास महोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

विकास महोत्सव का आयोजन

विजयनगर
तेरापंथ सभा के तत्त्वावधान में साध्वी प्रमिला कुमारी जी के सान्‍निध्य में विकास महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी के मंत्रोच्चार के साथ हुआ। सर्वप्रथम साध्वी आस्थाश्री जी, साध्वी धैर्यप्रभा जी और साध्वी विज्ञप्रभा जी ने मंगलाचरण किया। तत्पश्‍चात सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश दुधोड़िया, महिला मंडल की अध्यक्षा प्रेम भंसाली और समण संस्कृति संकाय का प्रतिनिधित्व करती हुई बरखा पुगलिया ने विकास महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए आचार्य तुलसी के प्रति अपनी भावांजलि व्यक्‍त की।
इस अवसर पर पिस्ताबाई श्रीश्रीमाल ने गीत प्रस्तुत किया। प्रेम चावत ने अपनी भावना प्रस्तुत की। साध्वी धैर्यप्रभा जी, साध्वी आस्थाश्री जी और साध्वी विज्ञप्रभा जी एवं साध्वी प्रमिला कुमारी जी ने अपनी अभिव्यक्‍ति दी। साध्वीश्री जी ने विहार, सार-संभाल, वक्‍तृत्व कला, अध्ययन-अध्यापन, स्वाध्याय, चित्त समाधि, व्यवहार का प्रशिक्षण, अहिंसा, अनेकांत अणुव्रत और जीवन-विज्ञानइन आठ बिंदुओं पर तेरापंथ की विकास यात्रा को संक्षिप्त में बताने का प्रयास किया। सभी श्रावक-श्राविकाओं को भी इस विकास यात्रा में जुड़ने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संघगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संयोजन साध्वी आस्थाश्री जी ने किया।