सेवा कार्य

संस्थाएं

सेवा कार्य

बैंगलुरु
तेयुप द्वारा नंदिनी लेआउट स्थित आचार्यश्री महाप्रज्ञ हाई स्कूल को 11 वाइट बोर्ड सेट तेयुप द्वारा भेंट किए गए।
आचार्य महाप्रज्ञ हाई स्कूल शासक पार्वती विश्‍वनाथन ने सभी का स्वागत करते हुए जानकारी दी। पिछले अठारह सालों से विद्यालय द्वारा जीवन-विज्ञान बच्चों को सिखाया जा रहा है। तेयुप के अध्यक्ष विनय बैद ने जीवन में व्यक्‍ति की उन्‍नति के लिए अध्यापक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्‍त किए। स्कूल के संस्थापक मनोहर भारती ने अपने विचार रखते हुए तेयुप के कार्यों की सराहना की। स्कूल के सभी अध्यापक व आध्यापिकाओं का सम्मान विद्यालय अध्यक्षा रत्ना एमबी ने किया। सभी का आभार अध्यापिका मालती मैडम ने माना व अध्यापिका पुनर्वासी ने संचालन किया।
तेयुप के अध्यक्ष विनय बैद की अध्यक्षता में स्कूल को 11 व्हाइट बोर्ड सेट भेंट किए गए। कोषाध्यक्ष सुरेश संचेती ने अपने भाव व्यक्‍त किए। तेयुप परिवार से विद्यालय का व सभी सदस्यों का आभार मंत्री प्रवीण बोहरा ने किया। उपाध्यक्ष रणजीत राखेचा, भेरूलाल पोखरना, रजत बैद व सुधीर पोखरना का विशेेष सहयोग रहा।