अवबोध

स्वाध्याय

अवबोध

मंत्री मुनि सुमेरमल ‘लाडनूं’

(2) दर्शन (सम्यक्त्व) मार्ग

प्रश्‍न-21 : क्या क्षायक सम्यक्त्वी उपशम श्रेणी पर चढ़ सकता है?
उत्तर : क्षायक सम्यक्त्वी क्षपक व उपशम, दोनों श्रेणियों पर चढ़ सकता है।

प्रश्‍न-22 : क्या क्षयोपशम सम्यक्त्वी श्रेणी ले सकता है?
उत्तर : क्षयोपशम सम्यक्त्वी दोनों ही श्रेणी नहीं ले सकता।

प्रश्‍न-23 : जीव एक भव में कितनी बार श्रेणी आरोहण कर सकता है?
उत्तर : जीव एक भव में उपशम श्रेणी दो बार ले सकता है, पर क्षपक श्रेणी एक बार ही आती है। एक बार उपशम श्रेणी लेने के बाद उस भव में क्षपक श्रेणी पर आरोहण नहीं होतायह प्रवचनसारोद्धार का अभिमत
है। कर्म ग्रंथ के अनुसार एक बार उपशम श्रेणी लेने के बाद उस भव में क्षपक श्रेणी पर आरोहण कर
सकता है।