आर्ट गैलेरी की प्रदर्शनी

संस्थाएं

आर्ट गैलेरी की प्रदर्शनी

राजाराजेश्‍वरी नगर
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में महिला मंडल की संयोजना में कन्याओं ने ‘आर्ट गैलेरी’ आकर्षक शैली से प्रस्तुत किया। मंडाला आर्ट में भिक्षु अष्टकम, चार गतियों, पर्युषण के अष्ट दिवसखाद्य संयम दिवस, सामायिक दिवस, जप दिवस, ध्यान दिवस आदि पर अद्भुत कलाकृति बनाई। मंत्री सीमा छाजेड़, कन्या मंडल प्रभारी सुधा दुगड़, सह-प्रभारी पूनम दुगड़ का भी श्रम सराहनीय रहा। संयोजिका प्रेक्षा सुराणा, सह-संयोजिका आर्य संचेती एवं सभी कन्याओं का श्रम एवं समय इस गैलरी में नियोजित है।
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि महिला मंडल की अध्यक्षा लता बाफना के निर्देशन में कन्या मंडल ने हस्तलिखित रचनाओं के द्वारा आर्ट गैलरी के माध्यम से जन-जन को आकर्षित किया है। यह गैलरी अपने आपमें अलग ही है। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि आर्ट गैलरी अपने आपमें एक अलौकिक उपलब्धि है।