संत हस्तकला प्रदर्शनी

संस्थाएं

संत हस्तकला प्रदर्शनी

बालोतरा
तेयुप के तत्त्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा संत हस्त कला और नवकार महामंत्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एसडीएम नरेश सोनी, सभापति सुमित्रा जैन, ओसवाल समाज अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, उद्यमी गौतमचंद गोगड़, सुभाष मेहता, तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, मंत्री महेंद्र वैद, महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला संकलेचा, मंत्री संगीता बोथरा, तेयुप अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल, मंत्री नवीन सालेचा, किशोर मंडल संयोजक अक्षय मेहता और कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैदमूथा द्वारा किया गया।
साध्वी मंजुयशा जी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ में कला का बहुत महत्त्व है। तेरापंथ धर्मसंघ के साधु-साध्वियों की कला बहुत सूक्ष्म और सटीक है हर जैन परिवार में नमस्कार महामंत्र की एक कलाकृति होनी चाहिए। इस द‍ृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए नवकार महामंत्र डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ताकि हर संभागी अपने हुनर और कल्पना से नवकार महामंत्र का डेकोरेशन कर सकें। इस प्रदर्शनी में साध्वियों द्वारा निर्मित कारीगरी और 270 संभागियों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया।
एसडीएम नरेश सोनी ने अपने विचार व्यक्‍त किए। प्रदर्शनी में पूर्व नगर परिषद सभापति प्रभा सिंघवी, अभातेयुप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मर्यादा कोठारी, तेरापंथ सभा के जोधपुर संभाग शाखा प्रभारी गौतम सालेचा, लघु उद्योग भारती जोधपुर आंचलिक अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।