कुशल संचालन प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

कुशल संचालन प्रतियोगिता का आयोजन

टी-दासरहल्ली
तेयुप के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा कुशल संचालन प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, तेयुप अध्यक्ष कुशल बाबेल ने प्रतियोगिता का आगाज किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में मंच पर आत्मविश्‍वास के साथ अपनी बात रखने की कला को प्रोत्साहित करना था। इसमें किशोर मंडल एवं कन्या मंडल से 20 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने वाक्चातुर्यता का परिचय दिया। साथ ही ‘लॉक-डाउन अच्छा या बुरा’ विषय पर डिबेट हुआ, जिसमें कन्या मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा रेखा मेहर, मंत्री गीता बाबेल, कन्या मंडल प्रभारी सोनिया पोखरना एवं तेयुप से सहमंत्री प्रथम प्रवीण बोहरा, किशोर मंडल प्रभारी पंकज बाबेल की उपस्थिति रही। किशोर मंडल संयोजक सुजल बोहरा, सह-संयोजक शुभम बाबेल ने मंच संचालन किया। आभार तेयुप मंत्री दिलीप पोखरना ने किया।