वृद्धाश्रम में भोजन वितरण

संस्थाएं

वृद्धाश्रम में भोजन वितरण

बारडोली
तेयुप के मार्गदर्शन में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा करुणा फाउंडेशन, बारडोली के अंतर्गत करुणा मंदिर वृद्धाश्रम में भोजन वितरण कर सेवा कार्यक्रम संपादित किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक नोरतमल जेठमल गोखरू रहे।
कार्यक्रम में तेयुप के सहमंत्री संजय लादूलाल बड़ौला, तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक नील दक, पूर्व संयोजक उत्सव मेहता उपस्थित रहे। करुणा फाउंडेशन द्वारा तेरापंथ समाज, बारडोली के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित पत्र प्राप्त हुआ। तेयुप के अध्यक्ष साहिल बाफना, मंत्री रौनक सरणोत द्वारा समस्त वृद्धजनों के मंगलमय जीवन हेतु मंगलकामना प्रेषित की गई।