विवाह संस्कार

विवाह संस्कार

बारडोली
भोपाल सिंह सांखला (कामरेज निवासी) के सुपुत्र राकेश कुमार एवं महुआ शुगर निवासी मदनलाल हिरण की सुपुत्री समता कुमारी का विवाह संस्कार जैन संस्कार विधि द्वारा किया गया। संस्कारक के रूप में उधना से अर्जुनलाल मेडतवाल एवं अभातेयुप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयेश मेहता उपस्थित थे।
दोनों पक्ष स्थानकवासी संप्रदाय से समागत थे। तेयुप, बारडोली के अध्यक्ष साहिल बाफना एवं मंत्री रौनक सरणोत ने नव दंपति के सुखी दाम्पत्य जीवन हेतु आध्यात्मिक मंगलकामना प्रेषित की।