सेवा कार्य : वृद्धाश्रम में भोजन व्यवस्था

संस्थाएं

सेवा कार्य : वृद्धाश्रम में भोजन व्यवस्था

बारडोली
तेयुप के मार्गदर्शन में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा सेवा-संस्कार और संगठन के त्रिआयामी बिंदुओं को चरितार्थ कर तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत समस्त वृद्धजनों को भोजन करवाया गया एवं उनके साथ समय व्यतीत किया गया।
कार्यक्रम में संयोजक नील दक, सह-संयोजक मनन बड़ौला, संयम बड़ोला, राज कोठारी, रौनक कोठारी, जयेश मेहता, उत्सव मेहता, हर्ष दक आदि किशोर उपस्थित रहे।
तेयुप बारडोली के अध्यक्ष साहिल बाफणा ने कार्यक्रम के प्रति किशोर मंडल का आभार ज्ञापन किया।