भौतिक व आध्यात्मिक शिक्षा जरूरी

संस्थाएं

भौतिक व आध्यात्मिक शिक्षा जरूरी

बालोतरा
ज्ञानशाला हमारे धर्मसंघ का उपयोगी उपक्रम है। जीवन में संस्कारों का बहुत महत्त्व है ऐसा जीवन ही मूल्यवान माना जाता है जो अच्छे संस्कारों से पल्लवित हुआ हो।
साध्वी मंजुयशा जी ने कहा कि भौतिक शिक्षा के साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। सभी अभिभावकों से अनुभव सुने। ज्ञानशाला के क्षेत्रीय संयोजक प्रकाश वैदमूथा, सह-संयोजक राजेश बाफना, तेयुप के अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल, मंत्री
नवीन सालेचा, महिला मंडल की अध्यक्षा निर्मला संकलेचा, मंत्री संगीता बोथरा, मुख्य प्रशिक्षक उर्मिला सालेचा व अन्य प्रशिक्षक तथा अभिभावकगण उपस्थित थे। संचालन ज्ञानशाला संयोजिका विमला संकलेचा
ने किया।