‘लेट्स बिगनिंग’ गोष्ठी का आयोजन

संस्थाएं

‘लेट्स बिगनिंग’ गोष्ठी का आयोजन

भुज
तेयुप के अंतर्गत कार्यशील तेरापंथ किशोर मंडल, भुज का नए सत्र का प्रथम कार्यक्रम लेट्स बिगनिंग गोष्ठी का आयोजन तेरापंथ भवन में हुआ। नमस्कार महामंत्र से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। किशोर मंडल के नवनियुक्‍त संयोजक यश केतन दोशी ने तेयुप प्रबंध मंडल एवं किशोर मंडल के साथियों का स्वागत किया। तेयुप संगठन मंत्री एवं अभातेयुप समिति सदस्य आदर्श संघवी तथा किशोर मंडल प्रभारी मितुल मेहता ने किशोर मंडल को मार्गदर्शित कर नई ऊर्जा का संचार किया।
तेयुप, भुज के अध्यक्ष आशीष बाबरिया ने किशोर का महत्त्व समझाते हुए किशोर मंडल को नई प्रेरणा प्रदान की। आभार ज्ञापन किशोर मंडल सह-संयोजक वैभव देवेंद्र गांधी मेहता ने किया। कार्यक्रम का संचालन किशोर मंडल सह-संयोजक देवांश पीयूष दोशी ने किया।