सेवा कार्य : वृद्धाश्रम में राशन सामग्री भेंट

संस्थाएं

सेवा कार्य : वृद्धाश्रम में राशन सामग्री भेंट

बेहाला
तेयुप ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा कार्य और ध्वजारोहण कार्यक्रम शांति निवास (वृद्धाश्रम) में आयोजित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्‍चात वृद्धाश्रम की संयोजिका रीना सेन ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित सभी महानुभावों ने राष्ट्रगान का संगान किया। तेयुप ने वृद्धाश्रम को उनके दैनिक जरूरत के अनुसार राशन सामग्री भेंट की। परिषद के युवकों ने उत्साह के साथ सेवा कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई एवं कार्य को सफल बनाया। इस कार्य के प्रायोजक ॠषभ बरमेचा थे।