प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता

संस्थाएं

प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता

चेन्‍नई
साध्वी अणिमाश्री जी के सान्‍निध्य में तेममं के तत्त्वावधान में साहुकारपेट सभा भवन में भंवरलाल प्रकाशचंद धोका आजीवन रोलिगं शिल्ड प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वीश्री जी ने कहा कि महाप्रज्ञ जी के जीवन में विनय, श्रद्धा एवं समर्पण भाव ऐसा अटूट था कि जिसके कारण अपने गुरु के प्रति दिल में ऐसा स्थान बना लिया था कि आचार्य तुलसी ने अपने आचार्य पद का विसर्जन कर युवाचार्य महाप्रज्ञ जी को आचार्य पद पर आरूढ़ कर दिया। यह इतिहास की विलक्षण घटना है।
साध्वी मैत्रीप्रभा जी ने इस प्रतियोगिता के लिए विशेष श्रम किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी प्रतियोगियों को साध्वी सुधाप्रभा जी ने मंगलपाठ श्रवण करवाया। मंगलाचरण संगीता आच्छा, रानी मांडोत, सुमन बोहरा, मंजु दक एवं रक्षा आच्छा ने किया। कार्यसमिति कनक पुगलिया, लीला सेठिया भी उपस्थित थे। सभी का स्वागत चेन्‍नई तेममं की अध्यक्षा पुष्पा हिरण ने किया।
महाप्रज्ञ प्रश्‍न मंच के संयोजक का दायित्व संभालते हुए साध्वी मैत्रीप्रभा जी ने सभी ग्रुपों से प्रश्‍न पूछे। प्रतियोगी द्वारा जिन प्रश्‍न का उत्तर ना दे पाने पर सही उत्तर साध्वी मैत्रीप्रभा जी ने बताए। 13 राउंड में प्रतियोगी को प्रश्‍न पूछे गए। दर्शकों से भी प्रश्‍न पूछे। भंवरलाल प्रकाशचंद धोका रोलिगं शिल्ड प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता के प्रायोजक परिवार की ओर से उपस्थित राजश्री डागा, गौतम डागा का महिला मंडल की ओर से सम्मान किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला गु्रप शील्ड विजेता रहा। प्रथम स्थान विनीता कोठारी, खुशी धोका, द्वितीय स्थान संगीता बरड़िया, विमला लोढ़ा और तृतीय स्थान सुमित्रा सामसुखा, लता डूंगरवाल रहे। सभी विजेताओं एवं प्रतियोगियों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में स्कोरिंग हेमलता नाहर ने, संचालन वंदना पगारिया ने, समय प्रबंधन एवं आभार ज्ञापन प्रीति डूंगरवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।