व्रत चेतना का जागरण हो

संस्थाएं

व्रत चेतना का जागरण हो

राजराजेश्‍वरी नगर
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी आदि के सान्‍निध्य में बारह व्रत दीक्षा कार्यशाला सप्तदिवसीय का शुभारंभ तेयुप के तत्त्वावधान में हुआ। साध्वीवृंद द्वारा महामंत्रोच्चार के पश्‍चात तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली ने बारह व्रत दीक्षा कार्यशाला बैनर अनावरण सभाध्यक्ष मनोज डाग, महिला मंडल मंत्री सीमा छाजेड़ एवं बारह व्रत दीक्षा कार्यशाला संयोजक सौरभ दुगड़ के साथ किया एवं पूरी परिषद को इस कार्यशाला से जुड़ने का आह्वान किया।
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि जीवन का सौभाग्य है व्रतों की आराधना जो असंयम से संयम की ओर प्रस्थान है। व्रत जीवन की कसौटी है तो दुर्गति से बचने के लिए त्राण है, रक्षा कवच है। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि विषय वासनाएँ एवं कामभोगों की प्राप्ति भौतिक सामग्री में जो अनासक्‍त भावों से जीने का प्रयास करता है
वह मानव जीवन को महान बनाता है। साध्वी मंजुरेखा जी, साध्वी उदितप्रभा जी, साध्वी निर्भयप्रभा जी व साध्वी चेलनाश्री जी ने परमपूज्य गुरुदेव तुलसी द्वारा रचित गीत से मंगलाचरण किया। तेरापंथ सभाध्यक्ष मनोज डागा ने बारह व्रत दीक्षा कार्यशाला में संभागी बनने के लिए
विचार रखे।