वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

विजयनगरम्
मुनि ज्ञानेंद्र कुमार जी, मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्‍निध्य में तेममं द्वारा आयोजित वर्तमान शिक्षा प्रणाली सही या गलत विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। मुनि ज्ञानेंद्र कुमार जी ने कहा कि वास्तव में वर्तमान की शिक्षा प्रणाली में बहुत कमी हैं। जीवनलक्ष्यी नहीं अर्थोपार्जन शिक्षा बनकर रह गई है। शिक्षा ग्रहण करने के साथ जीवन में परिवर्तन आना जरूरी है। हमारी सोच की शैली, व्यवहार, आचरण उच्च शिक्षा के साथ उच्च बनना चाहिए। मुनि प्रशांत कुमार जी ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली के संबंध में पक्ष-विपक्ष ने विचार व्यक्‍त किए। शिक्षा हमारे जीवन के लिए आवश्यक है आगे भी इसकी महत्ता बनी रहेगी। शिक्षा का मूल उद्देश्य मानव जीवन का समग्रता से विकास होना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ नेहा बैद व विनीता बैद के मंगलाचरण से हुआ। तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री कमला हीरावत ने विचारों की प्रस्तुति दी। कन्या मंडल संयोजिका हर्षा नाहटा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। आभार प्रस्तुति प्रेरणा आंचलिया ने दी। प्रतिभागियों को तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।