प्रेक्षाध्यान कार्यशाला

संस्थाएं

प्रेक्षाध्यान कार्यशाला

सूरत
तेममं के निर्देशन में सूरत कन्या मंडल ने प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में लगभग 40 से अधिक कन्याओं ने भाग लिया। पर्वत पाटिया और उधना क्षेत्र की कन्या मंडल ने भी भाग लिया। साध्वी लब्धिश्री जी के सान्‍निध्य में आराधनाश्री जी ने सभी कन्याओं को तत्त्वज्ञान के द्वारा मार्गदर्शन दिया।
पर्वत पाटिया कन्या मंडल की कन्याओं ने मंगलाचरण से कार्यशाला की शुरुआत की। गौतम गादिया ने प्रेक्षाध्यान का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने प्रेक्षाध्यान की पाँच उपसंपदा के बारे में बताया।
रेणु बैद ने मेडिटेशन के लाभ और ट्रिक्स बताए जो हमें हमारी लाइफ में बहुत सहयोगी होंगे। निल्पा पारीख ने स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करवाई, जिससे शरीर रिलैक्स हो। श्‍वेता रामपुरिया ने स्ट्रेस को मैनेज कैसे करें, के तरीके बताए। अलका सांखला ने कन्या मंडल की कन्याओं को काफी मोटिवेट किया और मेडिटेशन क्यों करना चाहिए इसके बारे में बताया।
उधना कन्या मंडल की संयोजिका उन्‍नति बाफना ने आभार ज्ञापन किया। अंत में कन्या मंडल प्रभारी शिल्पा मादरेचा ने सभी ट्रेनर्स का सम्मान किया तथा कार्यशाला में सभी ने आनंद लिया।
यह कार्यशाला तीनों क्षेत्र की कन्या मंडल के सहयोग से सफल रही। कार्यशाला का संचालन सूरत कन्या मंडल की प्रीति जैन ने किया।