क्षेत्रीय महिला सेमिनार

संस्थाएं

क्षेत्रीय महिला सेमिनार

उधना
मुनि सुव्रत कुमार जी के सान्‍निध्य में महिला मंडल द्वारा क्षेत्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय था‘कोविड के चलते चतुर्मास को कैसे करें सफल’ मुनिश्री ने नमस्कार महामंत्र व मंडल की बहनों के मंगलाचरण से सेमिनार की शुरुआत की। सभी का स्वागत-अभिनंदन अध्यक्ष जसु बाफना ने किया। मुनिश्री ने बताया कि नरक में अनेक बीमारियाँ हैं, यहाँ तो कुछ भी नहीं हैं, हमें बीमारी के साथ मैत्री भाव रखना चाहिए। जहाँ शरीर है वहाँ रोग है। हमें मनोबल आत्मबल से सामना करना चाहिए। गीतिका का संगान किया। उपासिका सीमा डांगी ने कहानी के माध्यम से धर्म में कैसे बने रहें, बताया। उपाध्यक्ष सोनू बाफना व मंजु नौलखा ने अपने विचार प्रस्तुत किए।