विनय है आदर्श व्यक्‍तित्व की पहचान

संस्थाएं

विनय है आदर्श व्यक्‍तित्व की पहचान

राजराजेश्‍वरी नगर
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में तेममं के तत्त्वावधान में कन्या मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कन्याओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। मंडल की अध्यक्ष लता बाफना ने सभी का स्वागत किया। कन्या मंडल प्रभारी सुधा दुगड़ ने कन्याओं का प्रोत्साहन बढ़ाया।
साध्वी चेलनाश्री जी ने गीतिका के माध्यम से भावों की अभिव्यक्‍ति दी। साध्वी उदितप्रभा जी ने कहा कि कन्या ही समाज का भविष्य है। साध्वी निर्भयप्रभा जी ने कहा कि व्यक्‍तित्व की पहचान है शालीनता। साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि अंतर जागृति का नाम ही है विनय।
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा विनीत कन्या हमेशा हर मोड़ पर सफल होती है। राजाजीनगर महिला मंडल उपाध्यक्ष उषा चौधरी ने कन्याओं को बधाई दी। युवक परिषद से गुलाब बांठिया ने कन्या मंडल और महिला मंडल के काम के प्रति जोश की तारीफ की। सभा मंत्री विक्रम मेहर, कमल दुगड़, सहमंत्री हेमलता सुराना, कार्यकारिणी सदस्य चित्रा बाफना उपस्थित थीं। कन्या मंडल की संयोजिका प्रेक्षा सुराणा ने संचालन किया। सह-संयोजिका आर्य संचेती ने सभी कन्याओं का धन्यवाद किया।