धर्म में आस्था जगाती है - मंत्र दीक्षा

संस्थाएं

धर्म में आस्था जगाती है - मंत्र दीक्षा

आर.आर. नगर
राजाराजेश्‍वरी नगर, तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। साध्वीवृंद द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार के पश्‍चात ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा मंगल गीत का संगान किया गया। शुभकामना वक्‍तव्य ज्ञानशाला संयोजिका प्रिया छाजेड़ ने दिया तथा तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली ने मंत्र दीक्षा में पधारे हुए सभी बच्चों, अभिभावकों एवं संपूर्ण श्रावक समाज का स्वागत किया।
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि मंत्र दीक्षा का महत्त्वपूर्ण आयोजन अभातेयुप के तत्त्वावधान में यहाँ राजाराजेश्‍वरी नगर तेयुप के आयोजकत्व में हो रहा है। मंत्र दीक्षा का यह कार्यक्रम बच्चों में नमस्कार महामंत्र के प्रति आस्था भाव जगाता है। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी ने पाँच संकल्पों का उच्चारण करवाकर बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की।
शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने बच्चों को मंत्र शक्‍ति की महिमा समझायी। साध्वी चेलनाश्री जी ने बच्चों को त्रिपदी वंदना, साध्वी निर्भयप्रभा जी ने नमस्कार महामंत्र की जप विधि तथा साध्वी उदितप्रभा जी ने छोटे-छोटे कथानक द्वारा नमस्कार की महिमा बताई।
इस अवसर पर सभा मंत्री विक्रम महेर, महिला मंडल अध्यक्षा लता बाफना, तेयुप पदाधिकारीगण एवं कार्यसमितिगण सहित ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाएँ एवं अनेक गणमान्य व्यक्‍तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश छाजेड़ ने किया। आभार ज्ञापन तेयुप सहमंत्री सरल पटावरी ने किया।