शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

बैंगलुरु
अभातेयुप के तत्त्वावधान में तेयुप, बैंगलुरु का सन् 2021-22 कार्यकाल का जैन संस्कार विधि द्वारा शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन में साध्वी लावण्यश्री जी के सान्‍निध्य में हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से प्रारंभ हुआ। प्रज्ञा संगीत सुधा द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गई। तेयुप पूर्व अध्यक्ष दीपक गोठी ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। संस्कारक विक्रम दुगड़, जितेंद्र घोषल व अरविंद बैद ने जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण करवाई।
साध्वी लावण्यश्री जी ने अपना उद्बोधन दिया। साध्वी सिद्धांतश्री जी व साध्वी दर्शितप्रभा जी ने मंगलकामना प्रेषित की। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद मूथा ने स्वागत वक्‍तव्य देते हुए नव मनोनीत अध्यक्ष विनय बैद को अध्यक्षता की शपथ दिलाई। मनोनीत अध्यक्ष ने अपनी गठित नई कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
अध्यक्ष विनय बैद ने बताया कि अभातेयुप द्वारा निर्देशित सेवा, संस्कार और संगठन के कार्य करने हेतु द‍ृढ़ संकल्पित हैं। सभा अध्यक्ष सुरेश दक, अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलाल पोरवाल, मंत्री माणकचंद संचेती, ट्रस्ट उपाध्यक्ष माणकचंद मूथा, तेममं अध्यक्षा वर्णमाला पोखरणा, परामर्श एक अमित सुराणा व विशेष आमंत्रित साथी अनिल पोखरना ने नई गठित कार्यसमिति टीम के प्रति शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन प्रसन्‍न धोका ने किया।