अणुव्रत उत्तम जीवनशैली देता है

संस्थाएं

अणुव्रत उत्तम जीवनशैली देता है

राजराजेश्‍वरी नगर
तेरापंथ सभा के तत्त्वावधान में स्वतंतत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तेयुप एवं तेममं की संभागिता के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के मंगलपाठ के साथ राष्ट्रगान का संगान किया गया। कार्यक्रम तेरापंथ कन्या मंडल के मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ। सभा अध्यक्ष मनोज डागा ने कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत किया।महिला मंडल, सभा एवं तेयुप द्वारा गीतिका का संगान किया गया। तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली, महिला मंडल उपाध्यक्षा शोभा बोथरा, मंत्री सीमा छाजेड़, संस्थापक अध्यक्ष कमल सिंह दुगड़, वरुण दुगड़, युवराज छाजेड़ ने अपने विचार व्यक्‍त किए।
साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि आज का दिन केवल समारोह मनाने का नहीं बल्कि अतीत के सिंहावलोकन का है। शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने अपना उद्बोधन दिया। साध्वी मंजूरेखा जी, साध्वी उदितप्रभा जी, साध्वी निर्भयप्रभा जी एवं साध्वी चेलनाश्री जी ने सुमधुर गीत का संगान किया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री विक्रम मेहर ने किया। आभार ज्ञापन उपासक छत्रसिंह सेठिया ने किया।