मंगलभावना समारोह

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह

सादुलपुर
शासनश्री साध्वी मानकुमारी जी के सान्‍निध्य में सेठिया अतिथि भवन में दीक्षार्थिनी सारिका सुराणा के अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कंचन देवी कोठारी के मंगलाचरण से हुआ। शासनश्री साध्वीश्री जी ने कहा कि संयम का मार्ग वही व्यक्‍ति अपना सकता है जिसकी आत्मशक्‍ति जागृत होती है। सारिका तेरापंथ धर्मसंघ में दीक्षित होने जा रही है यहाँ दीक्षित होने का अर्थ है सर्वात्मना गुरुचरणों में समर्पित हो जाना।
इस अवसर पर सारिता ने अपने वैराग्य के बारे में विचार रखे। साध्वी कुशलप्रज्ञा जी, साध्वी कमलयशा जी, साध्वी इंदुयशा जी, काव्या, भावना, उषा दुगड़, महिला मंडल अध्यक्षा प्रेम कोचर, स्नेह डागा ने दीक्षार्थिनी सारिका के प्रति मंगलकामना की। पायल व कृतिका ने रोचक परिसंवाद की प्रस्तुति दी। महिला मंडल के सुमधुर गीत से वातावरण संगीतमय हो गया। पत्रकार श्याम जैन ने सारिका का परिचय दिया। श्रावक दंपति भीखी देवी हनुमानमल सेठिया व प्रमिला कमल सेठिया ने मुमुक्षु सारिका तथा उसके माता-पिता का सम्मान किया। महिला मंडल व अणुव्रत समिति अध्यक्ष कमल बोथरा ने भी सम्मान किया। साध्वी कीर्तिरेखा जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में श्रावक समाज की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम की सुव्यवस्था में सभी का योगदान रहा।