राष्ट्रीय कन्या मंडल अधिवेशन ‘EVOLVE’  का आयोजन

संस्थाएं

राष्ट्रीय कन्या मंडल अधिवेशन ‘EVOLVE’ का आयोजन

भीलवाड़ा/जयपुर
अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में 17वाँ राष्ट्रीय कन्या मंडल अधिवेशन ष्म्टव्स्टम्ष् का भीलवाड़ा में आचार्यश्री महाश्रमण जी के सान्‍निध्य में आगाज हुआ। आचार्यश्री महाश्रमण जी ने कन्याओं को प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि कन्याओं में लौकिक शिक्षा के साथ बौद्धिक व आध्यात्मिक शिक्षा का भी विकास हो ऐसा प्रयास करना है। कन्याओं में अच्छे संस्कारों का, सहिष्णुता का, निर्भीकता का विकास हो, कन्याएँ कुशल प्रवक्‍ता बनें, उपासिका बनें, ऐसा प्रयास करना है। अधिवेशन के मंगल कार्यक्रम में असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री जी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि कन्याएँ हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास कर रही हैं, भविष्य में भी कन्याएँ परिष्कृत व स्थायी विकास करें, यह अपेक्षित है। अधिवेशन के विभिन्‍न सत्र 16-18 अगस्त को जयपुर में आयोजित किए गए।
16 अगस्त सायंकालीन सत्र में ‘कन्याएँ - विकास की उजली दिशाएँ’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्‍ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलम सेठिया रही।
17 अगस्त प्रात: सत्र में ‘श्रद्धा व समर्पण का सेतु - बनें विकास का हेतु’ कार्यक्रम में मुख्य वक्‍ता कनक बरमेचा ट्रस्टी अभातेममं रही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता डागा ने गुरुदेव द्वारा प्रदत्त संदेश का वाचन किया तथा साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के संदेश का वाचन कार्यसमिति सदस्य विमला दुगड़ ने किया।
अपराह्न में साध्वी यशोमती जी के सान्‍निध्य में ‘बुलंद इरादे-निश्‍चित कामयाबी’ सत्र का आयोजन हुआ। ‘सफलता की खुशबू’ स्पीकर मानसी ठक्‍कर मुख्य वक्‍ता रही। सायंकालीन सत्र में ।तज.। ब्वसवनतनिस च्ंजजमतद वि सपमि इस सत्र में स्मार्ट मॉडल कंपीटिशन व 25 बोल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अधिवेशन के समापन सत्र में ‘कर्तृव्य की धार-व्यक्‍तित्व बनें असरदार’ कार्यक्रम हुआ। अभातेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा बैद, महामंत्री तरुणा बोहरा, ट्रस्टी सौभाग्य बैद, जैन विश्‍व भारती के उपाध्यक्ष दौलत डागा, तथा रा0का0 सदस्य नरपत बैद, जयपुर सभा के अध्यक्ष नरेश मेहता व मंत्री युवा रत्न पन्‍नालाल पुगलिया, अणुविभा अध्यक्ष पन्‍नालाल बैद सहित अनेक वक्‍ताओं ने कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए अपने विचार प्रेषित किए।
सभी सत्रों में कन्या मंडल के कर्तृत्व का मूल्यांकन करते हुए पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्या मंडल प्रभारी रमण पटावरी व सह-प्रभारी नमिता सिंघी ने कन्याओं को बधाई देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की। कन्या मंडल संयोजिका यशिका खटेड़ व प्रज्ञा नौलखा बांठिया ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति के द्वारा अपने विचार रखे। देशभर के अनेक कन्या मंडल द्वारा विभिन्‍न विषयों पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
तकनीकी कार्य संचालन में सह-प्रचार-प्रसार मंत्री सोनम बागरेचा का विशेष सहयोग रहा। रा0का0स0 विजय लक्ष्मी भूरा, गुलाब बोथरा, मधु श्यामसुखा, सुशीला चोपड़ा, जयश्री जोगड़, संतोष बोथरा, अर्चना भंडारी ने अपने विचार रखे। जयपुर महिला मंडल की सेवाएँ सराहनीय रही। देशभर से लगभग 105 कन्याएँ इस अधिवेशन में संभागी बनीं।