दायित्व बोध ग्रहण समारोह

संस्थाएं

दायित्व बोध ग्रहण समारोह

राजाजी नगर
अभातेयुप द्वारा निर्धारित 2021-22 कार्यकाल का जैन संस्कार विधि द्वारा शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन में साध्वी लावण्यश्री जी के सान्‍निध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी के सामुहिक मंगलाचरण से हुआ। तेयुप द्वारा संचालित भिक्षु श्रद्धा स्वर टीम द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। अभातेयुप राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश पोखरना ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। संस्कारक की भूमिका विक्रम दुगड़, जितेंद्र घोषल व अरविंद बैद ने विभिन्‍न मंगल मंत्रोच्चार द्वारा शपथ ग्रहण की विधि संपन्‍न की। निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पोरवार ने नव मनोनीत अध्यक्ष मनोज मेहता को अध्यक्षता की शपथ दिलाई।
नव मनोनीत अध्यक्ष मनोज मेहता ने अपनी नवगठित टीम की घोषणा की एवं सभी कार्यसमिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष मनोज मेहता ने बताया कि अभातेयुप द्वारा निर्देशित सेवा, संस्कार और संगठन के सभी कार्य को पूरी निष्ठा और शुद्ध अंत:करण के साथ कार्य करने हेतु संकल्प लिया।
साध्वीश्री जी ने युवकों को अपना मंगल उद्बोधन दिया। गांधीनगर सभा अध्यक्ष सुरेश दक, अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलाल पोरवार, ट्रस्ट उपाध्यक्ष माणकचंद मूथा और राजाजीनगर सभा मंत्री महावीर मेहता, राजाजीनगर महिला मंडल चेतना वैदमूथा एवं मंत्री सीमा श्रीश्रीमाल, तेयुप, विजयनगर अध्यक्ष अमित दक, बैंगलोर अध्यक्ष विजय बैद एवं अभातेयुप परिवार की उपस्थिति रही। संचालन मंत्री राजेश देरासरिया ने किया।