शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

अमराईवाड़ी-ओढव
तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद का संयुक्‍त शपथ विधि कार्यक्रम जैन संस्कार विधि द्वारा संपन्‍न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, किशोर मंडल द्वारा प्रेरणा गीत का संगान हुआ। महिला मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष संगीता सिंघवी एवं तेयुप के नव मनोनीत अध्यक्ष दिलीप सिसोदिया ने संयुक्‍त तौर पर शथप ली।
महिला मंडल अध्यक्षा को अभातेममं की पूर्व सदस्या अदीति सेखानी ने शपथ दिलाई व तेयुप के अध्यक्ष दिलीप सिसोदिया को निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश सिंघवी ने शपथ दिलाई। जैन संस्कार विधि के अमराईवाड़ी ओढव के संस्कारक पंकज डांगी, दिनेश टुकलिया एवं विकास डांगी ने मंत्रोच्चार किया। महिला मंडल अध्यक्षा व तेयुप अध्यक्ष ने संयुक्‍त रूप से मंगलभावना पत्रक की स्थापना की।
दोनों प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा की और दोनों टीमों को शपथ दिलाई। महिला मंडल अध्यक्षा संगीता सिंघवी और तेयुप अध्यक्ष दिलीप सिसोदिया ने अपने भावों की अभिव्यक्‍ति दी। कार्यक्रम के पश्‍चात संपूर्ण वर्ष के लिए संस्कारकों ने नवगठित टीम से त्याग-प्रत्याख्यान करवाए।