दायित्व बोध कार्यशाला

संस्थाएं

दायित्व बोध कार्यशाला

मुंबई
तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में ‘दायित्व बोध जगाएँ आत्मबोध पाएँ’ नवसंबोध घाटकोपर तेरापंथ भवन में घाटकोपर महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यशाला की शुरुआत समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी के नवकार महामंत्र से हुई। तत्पश्‍चात महिला मंडल द्वारा सुमधुर गीत से मंगलाचरण किया। घाटकोपर संयोजिका मंजु कुमठ ने सभी बहनों का स्वागत-अभिनंदन किया।
आओ मिलकर कदम बढ़ाएँ शुभ संकल्प करना है। तेममं एवं कन्या मंडल ने कव्वाली के माध्यम से सभी के प्रति दायित्व बोध कराया। नवनिर्वाचित मुंबई महिला मंडल की अध्यक्ष रचना हिरण ने पूरे मुंबई को 9 प्रकोष्ठ में करते हुए सभी को दायित्व दिया। साथ ही 2023 में गुरुदेव पधारेंगे तब हमें किस तरह से अपने दायित्व को निभाते हुए अग्रसर होना है उसका दायित्व बोध कराया।
तेरापंथ कन्या मंडल ने अपने दायित्व को बताते हुए एक शब्दचित्र प्रस्तुत किया। निवर्तमान अभातेममं राष्ट्रीय अध्यक्ष
कुमुद कच्छारा ने बताया कि दायित्व
क्या है, कैसे करना चाहिए इस पर जानकारी देते हुए कोर टीम के कार्य की जानकारी दी।
समणी सुमनप्रज्ञा जी ने सुमधुर गीत का संगान किया। गीत के रचनाकार समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी हैं। समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी ने कहा कि सभी बहनों को अपने कार्यकाल को डायमंड की तरह बनाना है और कार्य अच्छा करना होगा। पूर्वाध्यक्ष प्रेमलता सिसोदिया ने संविधान व कुछ नियमों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का संचालन मुंबई महिला मंडल मंत्री अलका मेहता ने व आभार ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य रमीला बड़ाला ने किया। कार्यक्रम में मुंबई पूर्वाध्यक्ष कांता तातेड़, मीना सुराणा, मंजु छाजेड़, जयश्री बड़ाला,