जन्मदिवस अभिवंदना समारोह

संस्थाएं

जन्मदिवस अभिवंदना समारोह

मैसूर
तेरापंथ भवन में तेरापंथ सभा द्वारा आयोजित अभिवंदना समारोह में साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि तेरापंथ संघ में साध्वीप्रमुखाश्री की व्यवस्था जयाचार्य की दूरदर्शिता का परिचायक है। वर्तमान में साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी आठवीं साध्वीप्रमुखा हैं। प्रारंभ से ही प्रतिभा संपन्‍न रही हैं। आचार्य तुलसी ने कोहिनूर हीरे के रूप में तेरापंथ संघ को साध्वीप्रमुखा प्रदान कर साध्वी समाज पर विशेष अनुग्रह किया।
साध्वी डॉ0 राजुलप्रभा जी के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। साध्वी सिद्धियशा जी ने अभ्यर्थना के स्वर अर्पित करते हुए कहा कि साध्वीप्रमुखाश्री जी का अमाप्य समर्पण और संकल्प बल हमारे लिए प्रेरक है। तेममं ने गीत का संगान कर वातावरण को महाश्रमणीमय बना दिया। महिला मंडल अध्यक्षा मंजु दक ने श्रद्धा भाव प्रस्तुत किए।
कन्हैयालाल देरसारिया ने साध्वीप्रमुखाश्री जी को तेरापंथ का भाग्योदय बताते हुए चिर निरामयता की कामना की। ज्ञानशाला के बच्चों ने कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति से साध्वीप्रमुखा जी की वर्धापना की। साध्वी सुदर्शनप्रभा जी, साध्वी सिद्धियशा जी, साध्वी राजुलप्रभा जी, साध्वी चेतन्यप्रभा जी एवं साध्वी शौर्यप्रभा जी ने साध्वी मंगलप्रज्ञा जी द्वारा रचित गीत का सामुहिक संगान किया। कार्यक्रम की संचालिका साध्वी डॉ0 चैतन्यप्रभा जी ने कहा कि साध्वीप्रमुखाश्री जी के रिद्धि-सिद्धि एवं समाधि की त्रिपथगा है।