पौधारोपण कार्यक्रम

संस्थाएं

पौधारोपण कार्यक्रम

जयपुर-शहर
अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्थान संघ द्वारा संरक्षित गांधी वन में तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य गुलाब बोथरा, महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला सुराणा, मंत्री पायल बैद, महिला मंडल सदस्य नेहा नागोरी, उषा बरड़िया, सुमन कोठारी सहित अन्य कई सदस्यों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर गांधी लोक दर्शन के अध्यक्ष गिरधारी लाल बाफना, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ बजाज नगर, जयपुर व विनय भारती बाल मंदिर स्कूल के मंत्री जवाहरलाल सेठिया, संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गांधी म्यूजियम का अवलोकन भी किया।