ध्वजारोहण कार्यक्रम

संस्थाएं

ध्वजारोहण कार्यक्रम

पर्वत पाटिया
75वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन डॉ0 समणी निर्देशिका ज्योतिप्रज्ञा जी, समणी मानसप्रज्ञा जी के सान्‍निध्य में तेरापंथी सभा एवं तेयुप के निर्देशन में किशोर मंडल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, मैनेजिंग ट्रस्टी लक्ष्मीलाल गन्‍ना, सभा अध्यक्ष कमल पुगलिया, तेयुप अध्यक्ष चंद्रप्रकाश परमार, महिला मंडल अध्यक्ष ललिता पारेख द्वारा समणीद्वय की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत समणीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। सभा अध्यक्ष कमल पुगलिया एवं तेयुप अध्यक्ष चंद्रप्रकाश परमार ने अपने वक्‍तव्य से आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएँ दी। गौरव सिसोदिया, हर्षि भोगर, कन्या मंडल ने देशभक्‍ति गीत, ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा नृत्य, देशभक्‍ति गीत की प्रस्तुति दी गई। समणी मानसप्रज्ञा जी ने अपने उद्बोधन के साथ भारतीय संस्कृति से संबंधी कुछ प्रश्‍नोत्तर भी श्रावक समाज से किए। समणी डॉ0 ज्योतिप्रज्ञा जी ने अपना उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में किशोर मंडल का महत्त्वपूर्ण आयाम संकल्प यात्रा के बैनर का अनावरण किया गया एवं किशोर मंडल सह-संयोजक पारस गंग ने इस आयाम द्वारा पूर्व में किए गए संकल्पों की जानकारी दी। समणी जी के मंगलपाठ से कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन किशोर मंडल संयोजक जिग्नेश गांधी एवं सह-संयोजक पारस गंग ने किया। कार्यक्रम की सफलता में पूरी किशोर मंडल ने अपने श्रम का नियोजन किया।