शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

रायपुर
मुनि दीपकुमार जी के सान्‍निध्य में तेरापंथ किशोर मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुनिश्री ने किशोरों के प्रति मंगलकामनाएँ व्यक्‍त की। किशोर मंडल प्रभारी अर्पित गोखरू द्वारा संचालन के साथ ही नव कार्यसमिति की घोषणा की गई। निवर्तमान संयोजक सम्यक् डागा द्वारा नव संयोजक यश डूंगरवाल व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। तेयुप अध्यक्ष वीरेंद्र डागा ने अपने विचार व्यक्‍त किए।