शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

भुज
तेरापंथ भवन में एक साथ ऐतिहासिक 4 संघीय संस्थाओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नमस्कार महामंत्र के सामुहिक उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महासभा की ओर से शांतिलाल जैन ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कर संकल्प करवाए। सभाध्यक्ष हसमुखभाई मेहता ने अपने विचार व्यक्‍त किए एवं नवनियुक्‍त टीम को बधाई प्रेषित की। अणुव्रत समिति के निवर्तमान अध्यक्ष वाडीलाल मेहता ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएँ प्रेषित की। अभातेयुप समिति सदस्य आदर्श संघवी ने अपने भाव व्यक्‍त किए। महिला मंडल की नवनिर्वाचित अध्यक्षा जयश्री बेन खंडोल ने निर्विरोध अध्यक्ष बनाने हेतु समस्त नारी शक्‍ति का आभार प्रकट किया। तेयुप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष बाबरिया ने अपना उद्बोधन दिया।
महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्षा भारती बहन शाह ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा जयश्री बहन खंडोल को शपथ दिलाई तत्पश्‍चात जयश्री बहन ने संपूर्ण महिला मंडल कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई। कन्या मंडल की नवनियुक्‍त संयोजिका टिया बाबरिया और सह-संयोजिका कृषि मेहता, ध्रुवी बाबरिया को महिला मंडल मंत्री अस्मिता बाबरिया ने शपथ दिलवाई।
तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष भरत बी0 मेहता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष बाबरिया को शपथ ग्रहण करवाए। तत्पश्‍चात आशीष ने टीम तेयुप को शपथ के साथ संकल्प दिलवाए। तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक यश दोशी और सह-संयोजक देवांश दोशी एवं वैभव गांधी मेहता को शपथ तेयुप मंत्री महेश गांधी ने दिलवाई। अभार ज्ञापन तेयुप सहमंत्री भावित मेहता ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री महेश गांधी ने किया।