कनक कला कौशल प्रतियोगिता

संस्थाएं

कनक कला कौशल प्रतियोगिता

बालोतरा
साध्वी मंजुयशा जी के सान्‍निध्य में तेरापंथ भवन में अष्टमी की गोष्ठी आयोजित हुई। इसके अंतर्गत अभातेममं द्वारा निर्देशित तेममं के द्वारा कनक कला कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया।
अध्यक्ष निर्मला संकलेचा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। मंत्री संगीता बोथरा ने अपने विचार व्यक्‍त किए। प्रतियोगिता में भाग लिया मीना ओस्तवाल और संतोष देवी बागरेचा ने, दोनों को ही प्रथम स्थान पर रखा गया एवं दोनों को महिला मंडल की तरफ से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में परामर्शक नारायणी देवी छाजेड़, पी0पी0 देवी ओस्तवाल, लुणी देवी गोलछा, उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़, रानी बाफना, सहमंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालड़, कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, प्रचार-प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, कन्या मंडल प्रभारी श्‍वेता सालेचा आदि पूर्व अध्यक्ष सहित लगभग 100 बहनें उपस्थित थे।