शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

हासन
तेरापंथ भवन, मैसूर में साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्‍निध्य में महिला मंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि तेरापंथ महिला मंडल धर्मसंघ की जागरूक संस्था है। अभातेममं की राष्ट्रीय सदस्या एवं मैसूर तेममं की पूर्व अध्यक्ष सुधा नौलखा ने नव मनोनीत अध्यक्षा संगीता कोठारी को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। नव मनोनीत अध्यक्ष ने साध्वीश्री जी के प्रति आभार व्यक्‍त किया। उन्होंने अपनी टीम की घोषणा की एवं शपथ दिलाई। महासभा के सदस्य एवं ज्ञानशाला के प्रभारी महावीर देरासरिया ने आगंतुक महिला मंडल का स्वागत किया।
महिला मंडल मंत्री अनिता बाफना ने नवनिर्वाचित महिला मंडल टीम के प्रति शुभकामनाएँ दी एवं आभार व्यक्‍त किया। नर्मता सुराणा ने अपने विचार व्यक्‍त किए। इस अवसर पर हासन महिला मंडल ने सामुहिक संगान के द्वारा अपनी भावनाएँ प्रस्तुत की।