ममं एवं तेयुप का शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

ममं एवं तेयुप का शपथ ग्रहण समारोह

जसोल
मुनि धर्मेश कुमार जी के सान्‍निध्य में तेयुप वर्ष-2021-22 व तेममं का वर्ष 2021-23 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। तेयुप मंत्री दिनेश वडेरा व महिला मंडल मंत्री ममता मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुनिश्री के नमस्कार महामंत्र से हुई। तेयुप सदस्यों द्वारा विजय गीत और महिलाओं द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष तरुण भंसाली ने नव निर्वाचित तेयुप अध्यक्ष जितेंद्र मांडोत व निवर्तमान अध्यक्ष मंजु देवी भंसाली ने नव निर्वाचित महिला मंडल अध्यक्ष सोहनीदेवी सालेचा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष जितेंद्र मांडोत एवं महिला मंडल अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारी टीम को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह संस्कारक पवन छाजेड़, शांतिलाल भंसाली, डूंगरचंद सालेचा ने जैन संस्कार विधि द्वारा संपन्‍न करवाया।
मुनि धर्मेश कुमार जी ने सभी पदाधिकारियों को निडर रहकर कार्य करने को प्रोत्साहित किया। मुनि यशवंत कुमार जी ने नारी शक्‍ति पर प्रकाश डाला। तेरापंथ महासभा, जोधपुर संभाग प्रभारी गौतमचंद सालेचा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में डॉ0 रमेश भंसाली, अभातेयुप सदस्य रोशन वागरेचा, बालोतरा तेयुप अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल, मंत्री नवीन सालेचा ने भी संबोधित किया।