कनक कला कौशल प्रतियोगिता

संस्थाएं

कनक कला कौशल प्रतियोगिता

चेन्‍नई
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में ‘कनक कला कौशल प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी के जीवन के किसी भी एक पहलू को दर्शाना था। प्रतियोगियों ने उत्साह से इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कलाकृतियों की प्रविष्टियाँ प्रदर्शनी के तौर पर साहूकारपेट सभा भवन में रखी गई। अनेकों दर्शकों ने इन कलाकृतियों की सराहना की। इन कलाकृतियों का साध्वी अणिमाश्री जी एवं साध्वीवृंद द्वारा अवलोकन हुआ।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अशोक खतंग एवं राजश्री डागा ने निभाई। निर्णायकों के निर्णय अनुसार चांदनी आच्छा-प्रथम एवं पद्माबाई बुबकिया दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की संयोजिका संगीता आच्छा ने सराहनीय श्रम किया। इस अवसर पर महिला मंडल पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।