प्रश्‍नोत्तरी कार्यक्रम

संस्थाएं

प्रश्‍नोत्तरी कार्यक्रम

राजाराजेश्‍वरी नगर
तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में महिला मंडल द्वारा स्वाध्याय एवं ज्ञानोपार्जन की द‍ृष्टि से आचार्यों के जीवन पर आधारित प्रश्‍न पत्र का विमोचन किया गया। साध्वीश्री जी ने कहा कि आर0आर0 नगर महिला मंडल में तत्त्वज्ञान के प्रति जो अभिरुचि है वह अनुकरणीय है। मंडल की अध्यक्ष लता बाफना, मंत्री सीमा छाजेड़ साध्वीवृंद के निर्देशन में तत्त्वज्ञान श्रावक समाज तक पहुँचा रहे हैं। ये निर्जरा का एक अच्छा उपक्रम है। इस साप्ताहिक प्रश्‍नोत्तरी के माध्यम से सभी को तेरापंथ की यशस्वी आचार्य परंपरा को सहज रूप में जानने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सरोज आर बैद, उपाध्यक्ष सुमन पटवारी, कंचन छाजेड़, हेमलता सुराणा और सभा अध्यक्ष मनोज डागा, मंत्री विक्रम महर की उपस्थिति रही।