लक्ष्य-सर्वात्मना समर्पण की ओर

संस्थाएं

लक्ष्य-सर्वात्मना समर्पण की ओर

कांदिवली
तेरापंथ भवन के प्रांगण में अभातेममं के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई द्वारा शपथ ग्रहण समारोह ‘लक्ष्य’ सर्वात्मना समर्पण की ओर का आयोजन साध्वी राकेश कुमारी जी एवं साध्वीवृंद के सान्‍निध्य में संपन्‍न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीश्री जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगल संगान कांदिवली महिला मंडल द्वारा किया गया। कांदिवली महिला मंडल संयोजिका नीतू नाहटा ने सभी का स्वागत किया।
कन्या मंडल ने डिजाइन योर डेस्टिनी की प्रस्तुति दी। निवर्तमान अध्यक्ष भाग्यश्री कच्छारा ने लक्ष्य यानी लक्षित मंजिल की ओर क्षमता के विकास के पूर्ण उपयोग की बात कही। पूर्वाध्यक्षों के साथ प्रश्‍नमंच सेशन का संचालन सहमंत्री सरोज सिंघवी ने किया।
वर्ष 2021-23 की सभी कार्यकारिणी बहनों द्वारा लक्ष्य थीम सॉन्ग पर प्रस्तुति दी गई। नव निर्वाचित अध्यक्ष रचना हिरण ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। मुख्य अतिथि अभातेममं की प्रधान ट्रस्टी शांता पुगलिया ने कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभी क्षेत्रीय संयोजिकाओं को शपथ दिलवाते हुए संकल्प सूत्रों का वाचन भी करवाया। कन्या मंडल संयोजिका के पद पर किंजल संचेती, सह-संयोजिका के पद पर जिज्ञा सिसोदिया व काजल मादरेचा को नियुक्‍त किया। प्रधान ट्रस्टी शांता पुगलिया ने नव मनोनीत पूरी टीम के प्रति मंगलकामना की।
मुंबई महिला मंडल नव निर्वाचित अध्यक्ष रचना हिरण ने मंडल को अत्यधिक गति-प्रगति देने के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।
साध्वी मलयविभा जी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ता को कैसा होना चाहिए, उस पर अपना पाथेय दिया। मुंबई महिला मंडल मंत्री अल्का मेहता ने अपने वक्‍तव्य द्वारा बहनों को 2023 की पृष्ठभूमि की प्रायोजना में अध्यक्ष रचना के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ देने का सभी से आह्वान किया।
शुभकामनाओं के स्वर में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा, साधुमार्गी जैन संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम जैन, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष के0एल0 परमार, 2023 चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन तातेड़, मुंबई सभा मंत्री विजय पटवारी, लायन्स क्लब से बिपिन आदि ने अपने भाव रखे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्‍ता डॉ0 दिलीप सरावगी का परिचय प्रियल हिरण ने दिया। डॉ0 दिलीप सरावगी ने प्रेरणादायी वक्‍तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन भारती सेठिया ने किया।
कार्यक्रम के ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड़, प्रेमलता सिसोदिया, मीना सुराणा, कांता तातेड़, निर्मला चंडालिया, बाबूलाल राठौड़, सभा उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, मोहन डागा, अभातेयुप मुंबई टीम से दिनेश सिंघवी, योगेश चौधरी, पारस दुगड़, प्रीतम हिरण, अणुव्रत समिति अध्यक्ष कंचन सोनी, ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका सुमन चपलोत, अणुव्रत समिति रायगढ़ संयोजक राजेश मेहता, कांदिवली तेयुप अध्यक्ष मनीष रांका एवं उनकी पूरी टीम की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस आयोजन में तारादेवी मीठालाल धाकड़ परिवार कांदिवली का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन सहमंत्री संगीता चपलोत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कांदिवली महिला मंडल संयोजिका, सह-संयोजिका व उनकी टीम एवं तेयुप का सराहनीय श्रम रहा। लगभग 500 बहनों की प्रत्यक्ष एवं जूम के माध्यम से उपस्थिति रही।