मंत्र दीक्षा का आयोजन

संस्थाएं

मंत्र दीक्षा का आयोजन

पर्वत पाटिया
अभातेयुप के तत्त्वावधान में तेयुप द्वारा डॉ0 समणी निर्देशिका ज्योतिप्रज्ञा जी, समणी मानसप्रज्ञा जी के सान्‍निध्य में मंत्र दीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समणी मानसप्रज्ञा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई।
समणी जी ने नमस्कार महामंत्र का महत्त्व अमरकुमार की कहानी के माध्यम से समझाया। उपस्थित 68 बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की।
तेयुप अध्यक्ष चंद्रप्रकाश परमार, सभा अध्यक्ष कमल पुगलिया, ज्ञानशाला प्रायोजक ज्ञान कोठारी ने अपने विचार व्यक्‍त किए। आभार ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष कांतिलाल सिंघवी ने किया। कार्यक्रम में तेयुप पदाधिकारी एवं महिला मंडल की भी उपस्थिति रही। संचालन कुसुम बोथरा ने किया। कार्यक्रम की सफलता में रवि मालू, प्रवीण ओस्तवाल, हरीश बाफना, यश सिंघवी एवं प्रशिक्षिका बहनों का श्रम रहा।