शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

राजाराजेश्‍वरी नगर
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी के सान्‍निध्य में महिला मंडल की नवमनोनीत अध्यक्ष लता बाफना का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। साध्वीवृंद द्वारा नमस्कार महामंत्र उच्चारण के पश्‍चात मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष सरोज आर बैद ने नवमनोनीत अध्यक्ष लता बाफना को दायित्व बोध ग्रहण की शपथ दिलाते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी तथा सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्‍त किया। लता बाफना ने मंत्री मंडल एवं कार्यकारिणी बहनों के नाम की घोषणा करते हुए अपने-अपने कार्य के लिए शपथ दिलाई।
शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि दायित्व बोध ग्रहण कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और प्यार बरस रहा है। सौहार्द से किया गया काम हमेशा रंग लाता है। बधाइयों के साथ सभी बहनों को कार्य की सफलता की बधाई व आशीर्वाद मिला।
सभाध्यक्ष मनोज डागा, तेयुप अध्यक्ष सुशील भंसाली, अभातेममं पूर्व महामंत्री वीणा बैद, कंचन छाजेड़ ने अभिव्यक्‍ति देते हुए बधाई दी। अध्यक्ष लता बाफना ने कहा कि यह जो रंग दिख रहा है वह साध्वी कंचनप्रभा जी तथा साध्वी मंजुरेखा जी आदि साध्वियों के श्रम भरे कार्य की निष्पत्ति है। मंत्री सीमा छाजेड़ ने अपने विचार व्यक्‍त किए। उपाध्यक्ष सुमन पटावरी, शोभा बोथरा, मंत्री सीमा छाजेड़, सहमंत्री हेमलता सुराणा, मंजु बोथरा एवं वंदना भंसाली, कोषाध्यक्ष बीना कोठारी, प्रचार मंत्री पूनम दक को केबिनेट में शामिल किया गया। हेमलता सुराणा ने संयोजन एवं सुमन पटावरी ने आभार व्यक्‍त किया।