शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

नोएडा-दिल्ली
नोएडा महिला मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ग्रीन पार्क, दिल्ली में शासनश्री साध्वी शशिरेखा जी के सान्‍निध्य में संपन्‍न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी के नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ। मंगलाचरण नोएडा पूर्वाध्यक्ष संतोष बैद ने किया। शासनश्री साध्वी शशि रेखा जी ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता जागने वाला, जगाने वाला और नियमित समय देने वाला होता है। साध्वी शीतलयशा जी ने संघ व संघपति के प्रति समर्पित भाव रखने की प्रेरणा दी।
दक्षिण दिल्ली सभा अध्यक्ष संजय चोरड़िया व नोएडा की निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना भंडारी ने पधारे हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। महासभा उपाध्यक्ष सुखराज सेठिया, दिल्ली सभा के महामंत्री डालमचंद बैद ने नवगठित कार्यकारिणी को आशीर्वाद प्रदान किया। नोएडा महिला मंडल की बहनों ने ‘ऊर्जा वाणी’ शब्द चित्र की सुंदर प्रस्तुति दी।
अभातेममं के कार्यसमिति सदस्य (हरियाणा व यूपी प्रभारी) नोएडा की निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना भंडारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कविता लोढ़ा को शपथ दिलाई। बहनों ने गीतिका द्वारा अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कविता लोढ़ा ने देव, गुरु और धर्म के प्रति कृतज्ञता व्यक्‍त करते हुए अनुभवी पूर्वाध्यक्षों से मार्गदर्शन और मंडल परिवार से सहयोगी की अपेक्षा रखी।
महिला मंडल, दिल्ली की अध्यक्ष मंजु जैन, साउथ दिल्ली सभा मंत्री माया दुगड़, नोएडा पूर्व मंत्री प्रीति छाजेड़ ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दी। महिला मंडल नोएडा द्वारा नोएडा के निवर्तमान अध्यक्ष व मंत्री को मोमेंटो व सम्मान पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दिल्ली सभा के पूर्वाध्यक्ष गोविंदराम बाफना, दिल्ली सभा के मंत्री हीरालाल गेलड़ा, दिल्ली महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्ष निर्मला कोठारी, पूर्वाध्यक्ष रजनी बाफना, महिला मंडल उपाध्यक्ष हेमराज चोरड़िया, मंत्री यश बोथरा की रही। तेममं, नोएडा की संरक्षिका, परामर्शक, पूर्वाध्यक्ष और मंडल की बहनें उपस्थित थीं। आभार ज्ञापन नवनिर्वाचित सहमंत्री प्रेम सेखानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित मंत्री दीपिका चोरड़िया ने किया।