मंत्र दीक्षा के  आयोजन

संस्थाएं

मंत्र दीक्षा के आयोजन

बैंगलुरु

अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ सभा भवन, गांधीनगर में साध्वी लावण्यश्री जी के सान्‍निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल मंत्रोच्चार से किया गया। मंगलाचरण तेयुप, बैंगलुरु की प्रख्यात भजन मंडली प्रज्ञा संगीत सुधा द्वारा किया गया। तेयुप के अध्यक्ष विनोद मूथा ने सभी का स्वागत किया। तेयुप के नवमनोनीत अध्यक्ष विनय बैद, अभातेयुप के नेत्रदान प्रभारी नवनीत मूथा, किशोर मंडल सह-प्रभारी विशाल पितलिया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष सुरेशचंद दक, तेरापंथ महासभा के सहमंत्री प्रकाश लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्षा स्वर्णमाला पोकरणा, ज्ञानशाला के आंचलिक प्रभारी माणक संचेती एवं ज्ञानशाला जोनल संयोजिका लता गांधी ने अपने विचार व्यक्‍त किए।
साध्वी सिद्धांतश्री जी एवं साध्वी दर्शितापभा जी ने सुमधुर गीत का संगान किया। साध्वी लावण्यश्री जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों में संस्कार भरने की बात बताई। साध्वी लावण्यश्री जी ने उपस्थित बच्चों को त्रिपदी वंदना एवं संकल्पों के साथ मंत्र दीक्षा प्रदान करवाई। इस कार्यक्रम में लगभग 125 बच्चों ने सहभागिता दर्ज कराई। शहर के अनेक क्षेत्रोंयशवंतपुर, शेषाद्रिपुरम, चामराजपेट, शांतिनगर के ज्ञानार्थी उपस्थित थे। यशवंतपुर एवं शेषाद्रिपुरम के ज्ञानार्थियों ने नाटिका की प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं ने गीत का संगान किया। इस अवसर पर तपस्वी वंश डूंगरवाल एवं मनुज डूंगरवाल ने साध्वीश्री जी से 9 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। ज्ञानशाला संयोजिका नीता गादिया का इस कार्यक्रम में संपूर्ण सहयोग तेयुप को प्राप्त हुआ। संयोजक प्रदीप चोपड़ा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसन्‍न धोका ने किया।