मंत्र दीक्षा के  आयोजन

संस्थाएं

मंत्र दीक्षा के आयोजन

भीम

तेरापंथ सभा भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेयुप द्वारा मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। मंत्र दीक्षा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री गौतम चन्द, सभा सरंक्षक श्री रोशनलाल कोठारी, संभा मंत्री भरत हिंगड, पूर्व ज्ञानशाला प्रशिक्षका एवं तेरापंथ महिला मण्डल मंत्री कुसुम हिंगड एवं ज्ञानशाला संयोजिका विनीता दक, के सानिध्य में मंत्र दीक्षा का आयोजन हुआ। प्रारम्भ में ज्ञानशाला संयोजिका द्वारा सामूहिक मंगल गीतिका द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इसके पश्‍चात् तेयुप अध्यक्ष महेन्द्र कोठारी कहा कि अभातेयुप द्वारा सम्पूर्ण देश में एक ही दिन एक ही समय मंत्र दीक्षा के आयोजन के बारे मेें प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को पूर्व ज्ञानशाला प्रशिक्षका कुसुम हिंगड ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को धार्मिक आयोजनों में भेजने पर प्रकाश डाला एवं मंत्र दीक्षा की सम्पूर्ण जानकारी दी। वहीं सभा मंत्री श्री भरत हिंगड ने मंत्र दीक्षा के बारे में ज्ञानशाला के बच्चों को विस्तृत जानकारी दी एवं ज्ञानशाला के बच्चों को शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान तेयुप के मंत्री कमलेश मुणोत, तेयुप उपाध्यक्ष किरण गन्‍ना, कोषाध्यक्ष नितिन मांडोत, प्रचार-प्रसार मंत्री महावीर मुणोत, सुनील भटेवरा, ज्ञानशाला सहसंयोजिका टीना मुणोत, सिद्धि कोठारी, कन्या मण्डल संयोजिका खुशी कोठारी, कान्ता चोरड़िया आदि उपस्थित थे। अतिथियों का सम्मान तेयुप के सदस्योें द्वारा किया गया। कार्यक्रम में करीब 30 से अधिक ज्ञानशाला के बच्चों ने मंत्र दीक्षा में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ नवकार महामंत्र द्वारा किया गया। मंत्र दीक्षा में उपस्थित बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए। आभार सभा मंत्री कमलेश मुणोत ने किया।