मंत्र दीक्षा के  आयोजन

संस्थाएं

मंत्र दीक्षा के आयोजन

पुणे

मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मंगलाचरण नमस्कार महामंत्र के द्वारा राजेश भंसाली ने किया। सभा अध्यक्ष महेंद्र मरलेचा, अभातेयुप राष्ट्रीय प्रकाशन प्रभारी मनोज संकलेचा, तेयुप अध्यक्ष धर्मेंद्र चोरड़िया ने मंत्र दीक्षा की जानकारी देते हुए सभी बच्चों को प्रेरणा प्रदान की। संयोजक के रूप में प्रमिला अशोक बरड़िया ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। आपने नमस्कार महामंत्र का महत्त्व, त्रिपदी वंदना की विधि एवं दो कहानियों के माध्यम से बच्चों में नमस्कार महामंत्र की ऊर्जा भरने की पूरी कोशिश की।
बच्चों ने भी तन्मयता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और आप द्वारा दिए गए 5 मंत्र दीक्षा के नियमों से संकल्पित हुए। तरुण पटावरी ने आभार ज्ञापन किया।