दांपत्य शिविर का आयोजन

संस्थाएं

दांपत्य शिविर का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर।
शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में तेममं एवं तेयुप का संयुक्त रूप में दांपत्य शिविर आयोजित हुआ। लगभग 55 जोड़े इस कार्यशाला में समायोजित हुए। साध्वीश्री जी के नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यशाला प्रारंभ हुई। महिला मंडल अध्यक्षा लता बाफना एवं तेयुप अध्यक्ष कौशल लोढ़ा ने स्वागत एवं अध्यक्षीय वक्तव्य दिया। इस कार्यशाला की ट्रेनर रही बबीता रायसोनी।
साध्वी शिवमाला जी ने कहा कि स्त्री परिवार की धुरी है। जिनके बिना परिवार अधूरा है। स्त्रियाँ सम्मान एवं प्यार की हकदार हैं। साध्वी अमितरेखा जी ने अपने विचार रखे। साध्वी अर्हमप्रभा जी ने गीत एवं साध्वी रत्नप्रभा जी ने कविता के माध्यम से अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता बबीता रायसोनी ने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के गुर बताए।
सभा ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज डागा, सभा अध्यक्ष छतर सेठिया, तेयुप पूर्व अध्यक्ष सुशील भंसाली, तेरापंथ टाइम्स के संपादक दिनेश मरोठी आदि पदाधिकारीगण जोड़े में उपस्थित रहे। तेयुप मंत्री विपुल पितलिया का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री सीमा छाजेड़ ने किया। आभार ज्ञापन आशा लोढ़ा ने किया।