व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन

बैंगलोर।
अभातेयुप के तत्त्वाधान में एवं तेयुप के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल, बैंगलूरु द्वारा बैंगलोर स्तरीय किशोर मंडल द्वारा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘उड़ान’ का आयोजन मुनि अर्हत कुमारजी के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ।
मुनि अर्हत् कुमार जी ने कहा कि आज हर व्यक्ति एक ही कोशिश में लगा है वह अपना कैरियर कैसे बेहतर बनाए और उस कैरियर को बनाने की अंधाधुंध की दौड़ में वह भूल जाता है अपने करैक्टर का निर्माण और यही भूल उसके पूरे कैरियर को खराब कर देता है। व्यक्ति के कैरक्टर पर ही उनके जीवन की सारी सफलताएँ एवं समृद्धि टिकी हुई हैं। हम संस्कारों की उर्मियाँ बिखेरकर जीवन को ऊर्जावान बनाएँ। उड़ान भरने के लिए सबसे पहले लक्ष्य का निर्धारण करें, उसके बाद पुरुषार्थ को जगाएँ। बुरी संगत न करें, हमेशा मुस्कराते रहें और तनाव से बचें। ऊँची उड़ान भरने के लिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाएँ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मुख्य वक्ता साजन शाह ने सभी को उद्बोधन दिया। अभातेयुप महामंत्री पवन मांडोत ने कहा कि सभी किशोरों और युवकों को दृढ़ लक्ष्य से आगे बढ़ना चाहिए। सभी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना व्यक्त की।
एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी किशोर मंडल का सम्मान किया गया। सभी सम्मलित किशोरों को प्रमाण-पत्र दिया गया। अभातेयुप महामंत्री पवन मांडोत, परामर्शक विमल कटारिया, प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोखरना, किशोर मंडल राष्ट्रीय प्रभारी विशाल पितलिया, तेयुप बैंगलोर अध्यक्ष श्री प्रदीप चोपड़ा, अभातेयुप साथीगण, उपाध्यक्ष सुधीर पोखरना सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन विकास बाबेल ने किया।