दीपावली जप अनुष्ठान के आयोजन

संस्थाएं

दीपावली जप अनुष्ठान के आयोजन

कोयंबटूर
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी के सान्निध्य में दीपावली अनुष्ठान व भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक का आयोजन किया गया।
साध्वी उज्ज्वलप्रभा जी ने भगवान महावीर के निर्वाण के बारे में और भगवान महावीर की जीवनी पर उद्बोधन दिया। साध्वी प्रबोधयशा जी ने जप, लोगस्स पाठ व दीपावली अनुष्ठान करवाया। कार्यक्रम में कुल 70 भाई-बहनों की उपस्थिति रही।