आचार्य भिक्षु का जन्म दिवस समारोह

संस्थाएं

आचार्य भिक्षु का जन्म दिवस समारोह

खेडब्रह्मा
शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी के सान्‍निध्य में भिक्षु जन्म जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साध्वी ध्यानप्रभा जी द्वारा भिक्षु अष्टकम् संगान किया गया। महिला मंडल द्वारा गीतिका का सभा अध्यक्ष ने आचार्य भिक्षु के जीवन पर प्रकाश डाला। साध्वी श्रुतप्रभा जी एवं साध्वी यशस्वीप्रभा जी ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन विनीत पितलिया ने किया। उपस्थिति अच्छी रही। रात्रि में धम्म जागरण में सभी भाई-बहनों ने गीतों की अच्छी प्रस्तुति दी। साध्वीवृंद ने चातुर्मास में अधिक से अधिक धर्माराधना करने की प्रेरणा दी। शासनश्री साध्वी सत्यपभा जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में कहा कि लंबे अंतराल के बाद यह अवसर मिला है। इसका पूरी जागरूकता के साथ उपयोग कर कर्म निर्जरा करते रहें। सभी को त्याग, तपस्या व स्वाध्याय करना है। और भावी पीढ़ी में ज्ञानशाला द्वारा अच्छे संस्कार बढ़ाना है।
तेरापंथ स्थापना दिवस
तेरापंथ स्थापना दिवस पर शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा अध्यक्ष शंकर जैन ने तेरापंथ की स्थापना किसने की और स्थापना कैसी हुई, उस पर प्रकाश डाला। साध्वी ध्यानप्रभाजी, साध्वी श्रुतप्रभा जी एवं साध्वी यशस्वीप्रभा जी ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने आचार्य भिक्षु के अभिनिष्क्रमण का कारण बताया।