रजत जयंती समारोह का आयोजन

संस्थाएं

रजत जयंती समारोह का आयोजन

कांदिवली, मुंबई।
साध्वी निर्वाणश्री जी के सान्निध्य में वरिष्ठ प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ एवं विमला दुगड़ द्वारा लगातार 25 वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे प्रेक्षाध्यान केंद्र अशोक नगर का रजत जयंती समारोह श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन, कांदिवली एवं तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से किया। आचार्यश्री महाश्रमण जी ने कार्यक्रम के लिए आध्यात्मिक मंगलकामना प्रेषित कर इस केंद्र को व दुगड़ परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया। साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभा जी का संदेश भी प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा, मुंबई के कार्याध्यक्ष नवरतन गन्ना, पूर्व अध्यक्ष भंवर कर्णावट, नरेंद्र तातेड़, श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के मंत्री एवं टीपीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कोठारी, टीपीएफ मुंबई अध्यक्ष राज सिंघवी, अणुव्रत समिति, मुंबई की अध्यक्षा कंचन सोनी, तेममं की अध्यक्षा रचना हिरण सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षण केंद्र के कार्यकर्ताओं सहित संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सभी का स्वागत महेंद्र नारीचनिया ने किया।
साध्वी योगक्षेमप्रभा जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर तेरापंथी सभा मुंबई के पूर्व अध्यक्ष भवरलाल कर्नावट, मुंबई सभा के कार्याध्यक्ष नवरतन गन्ना, टीपीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं फाउंडेशन के मंत्री मनीष कोठारी सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की। साध्वी निर्वाणश्री जी ने कहा कि प्रेक्षाध्यान केंद्र अशोक नगर की स्थापना एवं प्रेक्षाध्यान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। केंद्र की सह-संचालिका विमला देवी दुगड़ ने प्रस्तुति दी। भावनाबेन जोशना बेन सभा के मंत्री अशोक हिरण ने गीतिका प्रस्तुति की। आभार ज्ञापन राजेंद्र सभा के निवर्तमान अध्यक्ष जवेरीलाल नोलखा, पूर्व उपाध्यक्ष मनीष रांका पार्श्वगायक एवं गीतकार रवि मालू जैन तथा अनेक पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दुगड़ दंपति का नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ।