दीपावली प्रकाश का पर्व है

संस्थाएं

दीपावली प्रकाश का पर्व है

जोधपुर, जाटाबास।
दीपावली पर्व के संदर्भ में साध्वी कुंथुश्री जी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। दीप की अवली (पंक्ति) नयनाभिराम लगती है। अतः दीया संस्कृति का प्रतीक है। उज्जास, उल्लास एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक है। इस पर्व के दिन स्व परिमाजन किया जाता है अर्थात बाह्य स्वच्छता के साथ भीतर की स्वच्छता भी होनी चाहिए। यह पर्व अनेक प्रसंगों से संपृक्त है। भगवान महावीर की स्तुति हमारे जीवन में हर मोड़ पर रोशनी बन दिशा का मार्गदर्शन करती रहे। यही मंगलकामना है। साध्वी सुमंगलाश्री जी ने सुमधुर गीत का संगान किया।